Nainital-Haldwani News

कोहरा बन रहा है आफत,काठगोदाम डिपो की बस ट्रक से टकराई

Ad

हल्द्वानी: ठंड के बढ़ने से तमाम परेशानियां सामने आती हैं। इससे यातायात भी प्रभावित होता है। नवंबर से फरवरी के बीच मैदानी क्षेत्रों में काफी कोहरा भी देखने को मिलता है। कोहरा यातायात कर रहे हैं लोगों के लिए कई बार खतरनाक भी साबित होता है। इस वजह से सड़क हादसों भी होते हैं। वहीं ट्रेन और फ्लाइट कोहरे की वजह से कई बार लेट होती है, यहां फिर उसे रद्द करने का फैसला भी किया जाता है

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड रोडवेज की बस कोहरे के वजह से सड़क हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि को जनहानि नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार काठगोदाम डिपो की बस शनिवार को हल्द्वानी से आगरा के लिए निकली। बस शनिवार रात 11:40 बजे बिल्लारी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कोहरा होने की वजह से बस, ट्रक से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने पर दूसरी बस से 41 यात्रियों को उनके गंतव्य पर छोड़ा गया।

वरिष्ठ केंद प्रभारी डी एन जोशी ने बताया कि काठगोदाम डिपो की बस संख्या यूके07पीए 1674 हल्द्वानी-आगरा जा रही थी। रात 11.40 बजे बिल्लारी के नजदीक घने कोहरे की वजह से ट्रक के पीछे टकरा गई। इस हादसे में बस काफी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। कुछ यात्रियों की फस्टएड दिया गया और उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस से यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top