Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बिंदुखत्ता :गोलीकांड के आरोपी ने खुद किया सिरेंडर, खतरे से बाहर है घायल

हल्द्वानी: बुधवार रात को बिंदुखत्ता में मामूली विवाद में गोली चलाने का मामला सामने आया था। इस घटना में एक युवक घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को पुलिस ने गोली चालने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद पुलिस के पास पहुंचकर सिरेंडर किया। जानकारी के अनुसार बिन्दूखत्ता के हाट कालिका मंदिर के पास दो युवकों के बीच विवाद हुआ।

बिन्दूखत्ता तिवारी नगर निवासी छात्र नेता विकास सिजवाली पुत्र आनंद सिंह सिजवाली ने बिन्दूखत्ता के शास्त्री नगर निवासी धीरज पांडे पर फायर कर दिया। धीरज पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया और स्थानीय लोगों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। धीरत के पिता प्रकाश चंद पांडे ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दर्ज कराई। पुलिस ने विकास सिजवाली के खिलाफ मामला दर्ज किया था लेकिन सुबह विकास सिजवाली ने पुलिस के पास पहुंचकर सिरेंडर कर लिया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई थी। फिलहाल धीरज खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना के बाद उसे सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। दोनों के बीच विवाद क्यों हुआ इस संबंध में जानकारी सामने नहीं आ पाई है। बता दें कि घटना के बाद आरोपी युवक फायर करने के बाद फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने अस्पताल जाकर घायल युवक से पूछताछ की थी।

To Top