Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: नया बाजार में जूता व्यापारी ने उठाया आत्मघाती कदम

Ad

Haldwani News: शहर में एक व्यापारी ने अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया। नया बाजार में बाबा शूज़ नाम से जूते की दुकान चलाने वाले व्यापारी फैजान सिद्दीकी ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, फैजान सिद्दीकी की दुकान में कुछ दिनों पहले भीषण आग लग गई थी, जिसमें उनका पूरा कारोबार जलकर राख हो गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ कर रही है। व्यापारी की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय व्यापारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top