Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: गौजाजाली में गर्भवती महिला पर जानलेवा हमला, 4 गिरफ्तार… कुल 30 के खिलाफ केस दर्ज

Ad

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौजाजाली उत्तर में राजेन्द्र मौर्या पुत्र सिया राम मौर्या के परिवार पर जानलेवा हमला करने के आरोप में चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीडित परिवार से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शान उर्फ इमरान उसके पिता व भाई व पत्नी समेत कुल 30 व अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी इमरान पुत्र अय्यूब खान नि चौधरी कॉलोनी गौजाजाली उत्तर वार्ड न0 59 का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। जबकि तोसिफ पुत्र सबदर खान के खिलाफ भी मामले दर्ज है।

ADVERTISEMENTS Ad

बनभूलपुरा थाना पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी इमरान पुत्र अय्यूब खान निवासी चौधरी कालोनी गौजाजाली उत्तर वार्ड न 59 थाना बनभूलपुरा उम्र 36 वर्ष, आरोपी तोसिफ पुत्र सबदर खान नि इन्द्रानगर पप्पू का बगीचा वार्ड न 31 थाना वनभूलपुरा उम्र 25 वर्ष, आरोपी शान पुत्र कय्यूम खान उर्फ गुड्डू नि इन्द्रानगर पप्पू का बगीचा वार्ड न. 31 थाना वनभूलपुरा उम्र 19 वर्ष आरोपी अती मलिक पुत्र मोबीन मतिक निवासी इन्द्रानगर मोहम्मदी मस्जिद के पास वार्ड न 31, उम्र 19 वर्ष को बिष्णु बिहार वाली गली से गोल्डन फर्नीचर वाली लाइन थाना-बनभूलपुरा से गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top