Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में भाजपा की तैयारी शुरू, लक्ष्य लोकसभा 2024

Ad

Haldwani News: हल्द्वानी विधानसभा के गणपति बैंक्विट हॉल टेढ़ी पुलिया में भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी विधानसभा का वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशाला के माध्यम से शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वीएलओ 2, बूथ अध्यक्ष तथा शक्ति केंद्र संयोजकों सहित 300 से अधिक बूथ स्तर के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट द्वारा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर अधिक से अधिक नव मतदाता कैसे बनाए जाएं इसके संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी आप सभी बूथ के कार्यकर्ताओं के बल पर ही बनी है।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यशाला में मुख्य उदबोधक के रूप में प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट , प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रदेश मीडिया सह संयोजक चंदन सिंह बिष्ट, जिला मंत्री विनीत अग्रवाल, विधानसभा संयोजक राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना,नगर अध्यक्ष प्रताप रैकवाल, काठगोदाम मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कार्तिक हरबोला, प्रतिभा जोशी, रेनू अधिकारी, प्रकाश हरबोला,राजेंद्र भाकुनी, शीतल भट्ट, महामंत्री विक्रम अधिकारी, अंशुल पांडे, पंकज अधिकारी, विनोद जायसवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top