Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में अब भाजपा प्रत्याशी जोगिंदर रौतेला ने लगाया कांग्रेस पर आरोप, पुलिस से की शिकायत

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। हल्द्वानी विधानसभा सीट हॉट मानी जाती है और ऐसे में कॉन्ग्रेस और भाजपा लगातार एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मंगलवार को मतदान होना है लेकिन सोमवार को भी आरोप और प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने भाजपा पर चुनाव में धन का उपयोग करने का आरोप लगाया और कोतवाली में धरना दिया। यह मामला जैसे ही तूल पकड़ा तो तुरंत भाजपा प्रत्याशी ने भी पुलिस को कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा चुनाव में धन और शराब का इस्तेमाल करने हेतु शिकायत दी। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने कहा कि इस विषय में हम ने पुलिस को FIR दी है। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा भाजपा की छवि खराब की जा रही है और चुनाव में इसका फायदा उठाने की कोशिश है।

कांग्रेस द्वारा मेरे घर के बाहर भीड़ होने की बात कहीं जा रही है और मैं बता दूं कि मेयर होने के नाते मैं रोजाना लोगों से मिलता हूं और यह वहीं था। हल्द्वानी की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और शायद यह कांग्रेस प्रत्याशी को भी यह समझ में आ गया है इसलिए वह अन्य चीजों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

दोनों ही दल एक दूसरे पर धन और शराब के इस्तेमाल का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि विरोधी चुनाव में हार रहा है और इसके लिए वह इस तरह की गतिविधियों में लिप्त होने की कोशिश कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top