Nainital-Haldwani News

वैन में होगी खून की जांच, हल्द्वानी की जनता को जल्द मिल सकती है नई सेवा

Ad

हल्द्वानी: भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई इन विट्रो डायग्नोस्टिक कंपनी अगाप्पे डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड ने बीते दिनों हल्द्वानी जिला नैनीताल में पैथोलॉजी जगत में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात मशीनों से युक्त प्रोडक्ट डेमोंसट्रेशन बस को हल्द्वानी के बहुप्रतिष्ठित अस्पतालों एवं पैथोलॉजी लैबोरेटरियो में प्रदर्शन के लिए उपस्थित कराया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान डॉ अर्पित, डॉ स्वप्निल ने रिबन काटकर और झंडा फहरा कर प्रोडक्ट प्रमोशन एवं जागरूकता बस का शुभारंभ किया। इसी प्रकार डॉ पाल, बृजलाल हॉस्पिटल हल्द्वानी ने वैन का रिबन काटकर सभी अगाप्पे प्रबंधकों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। अस्पतालों के सभी डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स, जूनियर रेजिडेंट्स एवं फैकल्टी के अधिकारियों ने इस प्रोग्राम में बढ़ चढ़ कर भागीदारी की।

इस कठिन समय में कोविड-19 पैंडेमिक की वजह से जब आना जाना काफी हद तक प्रतिबंधित है। तब अगाप्पे डायग्नोस्टिक ने अपने स्वस्थ भारत एवं समृद्ध भारत मिशन के अंतर्गत रूरल इंडिया में स्वास्थ्य की उच्चतम सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने “Make in India” उपकरणों से भारत भ्रमण कर के दूर दराज क्षेत्रों तक अपनी उच्चतम स्तर की मशीनों को जनता की जांच में उपयोग करवाने का प्रण लिया है।

इस कार्यक्रम में कंपनी के नॉर्थ इंडिया सेल्स हेड अनुपम शर्मा, प्रबंधक मुरादाबाद क्षेत्र मनीष शुक्ला, प्रबंधक बरेली क्षेत्र राजन कुमार, इंजीनियर मुरादाबाद क्षेत्र तरुण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे और सभी सम्मानित डॉक्टर्स का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top