Nainital-Haldwani News

पहाड़ से गिरा पत्थर, अल्मोड़ा जा रहे हल्द्वानी मंगलपड़ाव निवासी युवक की मौत

पहाड़ से गिरा पत्थर, अल्मोड़ा जा रहे हल्द्वानी मंगलपड़ाव निवासी युवक की मौत
Ad

हल्द्वानी: पहाड़ से पत्थर गिरने से दो बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है और दूसरा घायला है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर हुआ। दोनों युवक खाई में जा गिरे थे।जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह हल्द्वानी मंगल पड़ाव निवासी सौरभ सागर अपने साथी पंकज गोस्वामी के साथ अल्मोड़ा जा रहे थे। इसी दौरान हाइवे पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। युवकों की बाइक इसकी चपटे में आ गई। दोनों खाई में जा गिरे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहां से गुजर रहे सेना के जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर दोनों को खाई से बाहर निकाला। उन्हें गरमपानी अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने सौरभ सागर को मृत घोषित कर दिया और पंकज गोस्वामी को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। बरसात के मौसम में भूस्खलन जैसी घटनाएं लगातार हो रही है। इस वजह से जानमाल का नुकसान भी हो रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्य सबसे ज्यादा इसकी चपेट में आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top