Nainital-Haldwani News

रक्षाबंधन पर संयोग देखिए,हल्द्वानी के भाई-बहन ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Ad

हल्द्वानी: रक्षाबंधन से पहले हल्द्वानी के दो ताइक्वांडो खिलाडियों ने शहर का नाम रोशन किया है। आपको जानकर खुशी होगी कि दोनों ही खिलाड़ी भाई-बहन हैं। मथुरा में हुई ओपन नेशनल ताइक्वांडो में भाई-बहन ने गोल्ड मेडल जीता हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

रामपुर रोड चांदनी चौक बल्यूटिया में रहने वाली हर्षिता बुड़ियाठी व उसका भाई विश्वजीत बुड़ियाठी मधुरा में हुई चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने में कामयाब हुए। दोनों का हल्द्वानी पहुंचने पर स्वागत किया गया।

दोनों खिलाडी हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल के विद्यार्थी हैं। कोच कमलेश तिवारी ने बताया कि 27 अगस्त को हुई अंडर- 14 वर्ग में हर्षिता व अंडर-11 वर्ग में विश्वजीत ने गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि पर पिता मोहन सिंह बुड़ियाठी व मां तनुजा बुड़ियाठी काफ़ी खुश है और इसे एक दूसरे का रक्षाबंधन का तोहफा मान रहे हैं। इसके अलावा बता दें कि कमलेश तिवारी भारतीय ताइक्वांडो टीम के भी कोच रह चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top