Nainital-Haldwani News

मुखानी हल्द्वानी: स्कूटी में टक्कर के बाद विवाद- मारपीट, 21 के खिलाफ केस- Video

Ad

हल्द्वानी: मुखानी के पास स्कूटी में टक्कर लगने से शुरू हुआ विवाद पुलिस के पास पहुंच गया है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरों पर केस दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद और 16 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में शिक्षक ने खुद को गोली से उड़ाया,मचा हड़कंप

एसएसआई कश्मीर सिंह ने जानकारी दी कि मामला 19 अगस्त मुखानी चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल के पास का है। आदर्शनगर मुखानी निवासी संदीप सिंह भोज ने तहरीर दी कि देवेश गुप्ता ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी में टक्कर मारी । इसके बाद उसने विरोध किया तो देवेश के साथ कमल गुप्ता, विवेक गुप्ता और आठ अन्य लोगों ने उसे पीटा और धमकी दी।

इस मामले में पुलिस ने धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं दूसरी ओर भट्ट कॉलोनी निवासी विवेक गुप्ता ने तहरीर दी कि स्कूटी टकराने के बाद उसके साथ संदीप सिंह भोज और उसके साथी आनंद समेत अन्य आठ लोगों ने मारपीट की। इस घटना का एक सीसीटीवी में सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे से उलझते नजर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top