Nainital-Haldwani News

रानीबाग-गुलाबघाटी की भी बदलेगी तस्वीर, जाम से मुक्ति के लिए होगा टू लेन सड़क का निर्माण

Ad

Haldwani News: काठगोदाम, रानीबाग और गुलाबघाटी क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए काठगोदाम बायपास मार्ग के गौलापुल से अमृतपुर तक दो लेन के निर्माण कार्य की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जनपद में सड़क चौड़ीकरण सहित PWD, NH और NHAI से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जिलाधिकारी वंदना ने शुक्रवार को समीक्षा की।

ADVERTISEMENTS Ad

सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

जिलाधिकारी वंदना ने शुक्रवार शाम को कैंप कार्यालय में सड़क निर्माण से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने काठगोदाम से अमृतपुर तक प्रस्तावित बायपास सड़क निर्माण के कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इसके तहत 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए वन भूमि हस्तांतरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पर जोर

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग भवाली खंड के अधिशासी अभियंता से जानकारी ली और कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव में जो भी आपत्तियाँ आ रही हैं, उन्हें जल्द से जल्द निपटाया जाए। इसके लिए लोक निर्माण और वन विभाग के बीच समन्वय स्थापित करने की सलाह दी गई। उपजिलाधिकारी नैनीताल को इस प्रक्रिया को संभालने के निर्देश दिए गए।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल निर्माण के निर्देश

काठगोदाम नैनीताल मार्ग पर काठगोदाम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलसिया नाले पर पुल का शीघ्र निर्माण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने NH अधिकारियों को दिए।

नरीमन चौराहे से गौलापुल तक सड़क चौड़ीकरण

इसके अलावा, जिलाधिकारी ने नरीमन चौराहे से गोलापुल तक सड़क चौड़ीकरण और सुधारीकरण के प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजने के निर्देश भी दिए।

हल्द्वानी नगर में सड़क चौड़ीकरण की फिनिशिंग

हल्द्वानी नगर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के दौरान 13 चौराहों को चौड़ा किया गया था। जिलाधिकारी ने इन चौराहों की फिनिशिंग कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top