Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पहाड़ी उत्पादों के लिए खुला दानपुर हाट , एक फोन कॉल पर आपके पास पहुंचेगा सामान

Ad

हल्द्वानी: पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अब उत्तराखंड के युवा आगे आ रहे हैं। यह अब स्वरोजगार का एक शानदार विकल्प बन गया है। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्र के लोगों को भी पहाड़ी उत्पादों के बारे में पता चल रहा है और वह भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। पहाड़ी उत्पाद सेहत के लिए लाभदायक होते हैं और यही उसका सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में चंबलपुर के पास दानपुर हाट की शुरुआत ट्रिपल ए मैनेजमेंट के प्रबंधक गोपाल रावत और आयुर विजन ग्रुप के संस्थापक युवा भूपेंद्र कोरंगा द्वारा की गई है। वह पहाड़ के शुद्ध एवं ऑर्गेनिक उत्पादों को पूरे भारत में पहुंचाना चाहते हैं ताकि पर्वतीय इलाकों में रह रहे लोगों की आर्थिक मदद की जा सके।

भूपेंद्र कोरंगा का कहना है कि देवभूमि उत्तराखंड के लोग आर्थिक रूप से सशक्त होंगे तो उत्तराखंड में पलायन रुक जाएगा और युवा भी यहां आकर काम करने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोग आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए उन्हें सही मूल्य मिलना जरूरी है। कई बार बाहर से आने वाली कंपनियां उनका फायदा उठाती है। दूसरी ओर गोपाल रावत ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के किसान और काश्तकार यदि अपना उत्पाद दानपुर हाट के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं तो वह जरूर संपर्क करें। दानपुर हाट लोगों की मदद के लिए पूरा प्रयास करेगा। एडवांस में ऑर्डर बुक करने व होम डिलिवरी हेतु जानकारी के लिए +917302521147 और 9520000885 पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top