Nainital-Haldwani News

हल्दूचौड़ रेलवे लाइन के पास शव मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

Ad

लालकुआं:  लालकुआं विधानसभा हल्दूचौड़ के बीट जंगल में शव मिलने से पास के इलाकों में ह़ड़कंप मच गया है। शव प्लॉट नंबर 65 में गुलरभोज रेलवे लाइन के पास मिला है, जिसकी उम्र लगभग 65 वर्ष के आस पास बताई जा रही है।स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस के घटना के बारे में पता चला। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीण महिलाएं रोज की तरह जंगलों में लड़की लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान उनकी नजर शव पर पड़ी। उन्होंने इस बारे में तुरंत वन कर्मियों को सूचना दी गई। वनकर्मियों से मिली सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुट गई है। इस घटना के सामने आने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

इस मामले में रवि कुमार सैनी कोतवाली प्रभारी लालकुआं ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक की बॉडी पर कोई मारपीट के निशान नहीं है और प्रथम दृष्टि से मौत का कारण भूख और ठंड लग रहा है। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही पूर्ण जानकारी सामने आ पाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top