Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी खबर: पिता के बाद बेटी करेगी देश सेवा, दीक्षा मेहता बनी लेफ्टिनेंट

Ad

हल्द्वानी: शहर की बेटी ने भारतीय सेना में शामिल होकर राज्य का नाम रौशन किया है। हल्द्वानी की दीक्षा मेहता ( DIKSHA MEHTA INDIAN ARMY) भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी है। एफएमसी पुणे से पास आउट होने के बाद वह भारतीय सेना का हिस्सा बन गई है। बता दें कि एफएमसी से भारतीय सेना में जाने वाले अधिकारी मेजडिकल क्षेत्र में कार्य करते हैं। दीक्षा मेहता मूल रूप से अल्मोड़ा के महत गांव की रहने वाली हैं। वहीं उन्होंने हल्द्वानी से स्कूली शिक्षा हासिल की है।

ADVERTISEMENTS Ad

दीक्षा का भारतीय सेना में जाने का सफर केंद्रीय विद्यालय जम्मू कश्मीर से शुरू हुआ। साल 2016 में हाईस्कूल करने के बाद दीक्षा ने हल्द्वानी से इंटर की पढ़ाई पूरी की। वह बचपन से पढ़ाई में अच्छी थी और इसलिए उन्होंने पहले प्रयास में ही एफएमसी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। दीक्षा के पिता प्रीतम सिंह मेहता भी भारतीय सेना का हिस्सा रहे हैं और अब रिटायर हो गए हैं। वहीं मां कमला मेहता हाउस वाइफ हैं। दीक्षा अपने भाई-बहनों में बीच की है। दीक्षा की बड़ी बहन नेहा मेहता व भाई हर्ष मेहता वर्तमान में हल्द्वानी में पढ़ाई कर रहे हैं। वर्तमान में दीक्षा मेहता (DIKSHA MEHTA SUCCESS STORY) का परिवार हल्द्वानी के भगवानपुर तल्ला में निवास करता है।

दीक्षा जैसे बच्चे ही विश्व पटल पर राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं। शायद इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि ये सदी उत्तराखंड के नाम रहने वाली है। दीक्षा मेहता की कामयाबी की कहानी राज्य की अन्य बेटियों को भी भारतीय सेना का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करेगी। हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम की टीम की ओर से दीक्षा मेहता और उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top