Nainital-Haldwani News

नई टीम और नया सीजन, हल्द्वानी के दीक्षांशु नेगी का इंग्लैंड में एक और शतक

Ad

Dikshanshu Negi: Cricket: ECB NATIONAL CLUB CHAMPIONSHIP:  हल्द्वानी निवासी दीक्षांशु नेगी ने एक बार फिर इंग्लैंड में अपने नए सीजन की शुरुआत शतक के साथ की है। पिछले दो सत्र से इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे दीक्षांशु को 2025 सीजन के लिए Westhoughton क्रिकेट क्लब ने अपनी टीम का हिस्सा बनाए हैं। अपने पुराने फॉर्म को नेगी ने इस बार भी जारी रखा। उन्होंने ECB NATIONAL CLUB CHAMPIONSHIP के मैच में Bootle  क्रिकेट क्लब के खिलाफ 82 गेंदों में 125 रनों की नाबाद पारी भी खेली। उनके बल्ले से 7 छक्के और 10 चौके निकले। पहले बल्लेबाजी करते हुए Westhoughton क्रिकेट क्लब 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए। जवाब में Bootle  क्रिकेट क्लब 162 रनों पर ऑल आउट हो गई। नेगी ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया और 3 विकेट अपने नाम किए।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि दीक्षांशु को इंग्लैंड काफी पसंद आ रहा है। 2023 सीजन में उन्होंने 43 विकेट और 746 रन बनाकर ऑलराउन्ड पर्फोमेंस से सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। टीम के लिए इस महत्वपूर्ण योगदान से उनकी टीम Sandford Cricket CLUB दो दशकों में पहली बार वह लीग जीती। भारत में दीक्षांशु के प्रोफेशनल क्रिकेट की शुरुआत कर्नाटका प्रीमियर लीग से हुई थी। IPL 2021 में दीक्षांशु बतौर सहयोगी खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top