Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पानी का बिल जमा करने पर विभाग ने दिया डिस्काउंट, सर चार्ज को किया समाप्त

Ad

हल्द्वानी: अगर आपका पानी के बिल का भुगतान करना रह गया है तो जल संस्थान ने एक निश्चित तारीख तक पानी का बिल जमा करने पर सर चार्ज शत-प्रतिशत माफ करने का निर्णय लिया है। विभाग ने 31 दिसंबर तक सर चार्ज समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत जारी कई योजनाओं का लाभ उठाने का क्षेत्रवासियों से अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड जल संस्थान हल्द्वानी ग्रामीण के अधिशासी अभियंता नंदकिशोर ने बताया कि उत्तराखंड शासन द्वारा पेयजल के सभी प्रकार के घरेलू उपभोक्ताओं अथवा व्यवसायिक उपभोक्ताओं के वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान तथा दिनांक 31.12. 2021 तक के बिलों के एकमुश्त भुगतान करने पर सर चार्ज में शत प्रतिशत माफ किया जाएगा।

हल्द्वानी ग्रामीण शाखा में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम चरण में स्वीकृत 64 कार्यों के सापेक्ष 53 राजस्व ग्रामों में सभी परिवारों को घरेलू जल संयोजन प्रदान किए जा चुके हैं।शेष 11 राजस्व ग्रामों में कार्य प्रगति पर है। द्वितीय चरण के कार्यों के 36 डीपीआर के सापेक्ष 20 डीपीआर तैयार कर ली गई है। एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति नैनीताल द्वारा 9 डीपीआर की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

स्वीकृत डीपीआर के सापेक्ष टेंडर आमंत्रण की कार्यवाही गतिमान है। टेंडर प्राप्त होने एवं स्वीकृति के उपरांत स्थल पर कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। उन्होंने ग्राहकों से इस छूट का फायदा उठाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top