Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:पत्थरबाजों पर FIR, NSA और UAPA, 18 नामजद समेत 5 हजार आरोपियों पर केस दर्ज

Ad

  Haldwani News: Curfew: Banbhulpura: बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने 18 नामजद उपद्रवियों समेत पांच हजार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इलाके से पांच शव बरामद किए हैं। चार लोगों को हिरासत में लेकर सीसीटीवी फुटेज व वीडियो रिकॉर्डिंग कब्जे में ली गई है। अर्धसैनिक बल हल्द्वानी पहुंच गए हैं। उपद्रवियों की पहचान भी शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों व पत्रकारों से मुलाकात की। उन्होंने हिंसा को सुनियोजित साजिश करार दिया। धामी ने ने कहा, देवभूमि की फिजा बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। ऐसे हालात पहले कभी नहीं हुए। सरकारी या निजी संपत्ति के नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से इस बीच, घटनास्थल व नजदीकी इलाके से शुक्रवार को मिले पांच शवों की शिनाख्त हो गई है। इनमें फईम (26), शहनवाज (22), अनस (19) व जाहिद व प्रकाश कुमार (24) शामिल हैं। इस बीच, बनभूलपुरा में शुक्रवार को शांति रही। दोपहर में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व डीजीपी अभिनव कुमार ने हालात का जायजा लिया। नगर निगम को पांच करोड़ के नुकसान का अनुमान है। वहीं, पुलिस को एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top