Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में हेली सेवा शुरू, पहले दिन केवल दो यात्रियों ने किया सफर

Ad

हल्द्वानी: पर्वतीय जिलों को शहरों से जोड़ने के लिए सरकार ने हेली सेवा शुरू कर दी है। उड़ान प्रोजक्ट के तहत लोगों को ये सेवा मिल रही है। 7 शहरों के लिए सेवाओं को शुरू किया गया है। शनिवार को देहरादून से पिथौरागढ़ हेली सेवा का पहला दिन यात्रियों के लिए यादगार रहा। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी पहुंचे दो यात्रियों ने कहा कि आपात स्थिति में यह एक अच्छा विकल्प है। पहले दिन हेलीकॉप्टर पिथौरागढ़ से चार यात्रियों को लेकर पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचा।

ADVERTISEMENTS Ad

हेलीकॉप्टर में पंतनगर के लिए एक महिला यात्री, हल्द्वानी के लिए दो और देहरादून के लिए एक यात्री सवार थे। पवन हंस कंपनी के इंजीनियर अमरपाल सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ से दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर चार यात्रियों को लेकर पंतनगर पहुंचा था। दोपहर 2:30 बजे हेलीकॉप्टर हल्द्वानी हेलीपैड पर लैंड हुआ।

हालांकि पहले ही दिन हेलीकॉप्टर हल्द्वानी 20 मिनट देरी से पहुंचा। पिथौरागढ़ से 12:30 बजे उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर को 1:20 बजे पंतनगर पहुंचना था। पंतनगर से 1:50 बजे उड़ान भरकर यह 2:10 बजे हल्द्वानी पहुंचना था लेकिन वो 2.30 बजे हल्द्वानी में लैंड हुआ। पवन हंस कंपनी के इंजीनियर अमरपाल सिंह ने बताया कि हेलीकॉप्टर के देरी से लैंडिंग होने के चलते उसे हल्द्वानी ज्यादा देर नहीं रोका गया।

हल्द्वानी में पहले ही दिन हेलीकॉप्टर 20 मिनट देरी से पहुंचा। पिथौरागढ़ से 12:30 बजे उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर को 1:20 बजे पंतनगर पहुंचना था। पंतनगर से 1:50 बजे उड़ान भरकर यह 2:10 बजे हल्द्वानी पहुंचता, मगर पहले दिन 2:30 बजे पहुंचा। पवन हंस कंपनी के इंजीनियर अमरपाल सिंह ने बताया कि हेलीकॉप्टर के देरी से लैंडिंग होने के चलते उसे हल्द्वानी ज्यादा देर नहीं रोका गया। 2:30 बजे हेलीकॉप्टर ने देहरादून को उड़ान भरी। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top