Uttarakhand News

छोटे वाहनों के लिए जल्द शुरू होगा गौलापुल, सीएम धामी एक बार फिर निरीक्षण करने पहुंचे

Ad

हल्द्वानी: सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार प्रातः क्षत्रिग्रस्त गौला पुल का स्थालीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होेने कहा गौला पुल पूरे क्षेत्र के आवागमन के लिए अतिमहत्वपूर्ण है। यह लम्बे क्षेत्रो को जोडने का काम करता है। यह प्रमुख पुल है जिस दिन से यह पुल क्षत्रिग्रस्त हुआ है उसी दिन से हमारा प्रयास है कि पुल जल्द से जल्द चालू किया जा सके। नियमों को शिथिल किया गया है पुल का कार्य युद्धस्तर पर होगा ताकि पुल जल्द चालू हो सके। उन्होंने कहा कि पुल को जल्द हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के साथ है प्रभावितों की हरसम्भव मदद की जायेगी। बता दें कि गौलापुर गौलापार के अलावा टनकपुर , सितारगंज, बनबसा और खटीमा को जोड़ता है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम ने कहा मूलभूत सुविधाएं विद्युत, पेयजल, सड़क, स्वास्थ तुरन्त बहाल किये जा रहे है अधिकारियों के साथ बैठक कर उनको कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये गये है सरकार आपदा कार्यो की लगातार मॉनिटरिंग भी कर रही है। निरीक्षण दौरान प्रभारी एंव ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, आपदा मुत्री धन सिंह रावत, मेयर डॉ.जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री अजय राजौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनन्द दरम्वाल, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, अनिल डब्बू, शंकर कोरंगा, हेमन्त द्विवेदी,प्रकाश रावत, गजराज बिष्ट, मनोज साह, सुरेश तिवारी, चुतर बोरा, सचिन साह, धु्रव रौतेला,डॉ. जेडए वारसी, प्रकाश गजरौला, सहित मण्डलायुक्त सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top