Nainital-Haldwani News

ये हल्द्वानी में क्या हो रहा है, अब चलते ऑटो में युवती के साथ छेड़छाड़ हुई

Ad

हल्द्वानी: शहर में युवती के साथ ऑटो में छेड़छाड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर, गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है। युवती ब्लॉक तिहारे से हल्द्वानी बाजार की ओर जा रही थी। ऑटो में बैठे युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा। युवती ने इसके बाद पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई । ऑटो चालक समेत अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला गुरुवार का है। युवती अपने रिश्तेदार के घर से हल्द्वानी बाजार जा रही थी। कुसुमखेड़ा के पास देवलचौड़ निवासी एक युवक ऑटो में बैठा। वह नशे में था। उसकी हरकत आपत्तिजनक लग रही थी तो ऑटो चालक ने वाहन रोका और उसे नीचे उतरने को कहा। इतने में युवक गुस्सा हो गया और मारपीट करने लगा। युवती दूसरे ऑटो में बाजार जाने लगी तो उसने युवती को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। ऑटो चालक व अन्य लोगों युवती को बचाया और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने युवक का मेडिकल कराया तो वह नशे में पाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top