Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से पंचधाम बस यात्रा का मौका, निशुल्क रहेगी खाने और रहने की व्यवस्था…

Ad

हल्द्वानी: सावन मास में लोग तीर्थ स्थानों में जाना पसंद करते हैं। वैसे तो सावन में भगवान शिव की पूजा होती है लेकिन इस पावन महीने में लोग अन्य देवी देवताओं के दर्शन के लिए भी पहुंचते हैं। अगर आप खाटू श्याम मंदिर, सालासर बालाजी, सूरजगढ़ धाम, बगड़धाम और रानीसती मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो आपके पास शानदार अवसर है।

ADVERTISEMENTS Ad

श्री श्याम सेवा मंडल हल्द्वानी द्वारा पंचधाम बस यात्रा कराई जा रही है। बस यात्रा श्री खाटू श्याम मंदिर मुखानी से 24 अगस्त 2023 को प्रस्थान ( रात्रि 8 बजे) करेगी। सेवा मंडल द्वारा यात्रियों के लिए निशुल्क रहने और खाने की व्यवस्था की गई है, हालांकि यात्रा में जाने वाले भक्तों को बस का किराया देना पड़ेगा जो कि 3500 रुपए प्रति व्यक्ति है। यात्रियों के लिए एसी बस की व्यवस्था सेवा मंडल द्वारा की गई है। 24 अगस्त से शुरू हो रही यात्रा का समापन 26 अगस्त को होगा।

बता दें कि हर साल लाखों की संख्या में हल्द्वानी से श्रद्धालु खाटू श्याम मंदिर और सालासर बालाजी के दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में श्री श्याम सेवा मंडल द्वारा श्रद्धलाुओं के लिए किफायती यात्रा की सुविधा दी जा रही है। अगर आप भी यात्रा में शामिल होना चाहते हैं या किसी भी प्रकार की जानकारी लेना चाहते हैं तो 9888023990 व 8449751554 नंबर पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top