Nainital-Haldwani News

लगातार दूसरी बार हाईस्कूल में शैमफॉर्ड स्कूल का रहा 100 प्रतिशत रिजल्ट

Ad

शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल का 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय की छात्रा सौम्या शर्मा 94.4 प्रतिशत हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। अमीषा यादव 93.8 प्रतिशत, विवेक भट्ट 92.6 प्रतिशत,अपराजिता गरवाल 90.4 प्रतिशत, अर्जुन यादव 88.4 प्रतिशत अंक हासिल करने में कामयाब हुए। विद्यालय प्रबंधक दयासागर बिष्ट ने प्रधानाचार्या, समस्त स्टाफ व बच्चों को सफल परिणाम के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मौके पर स्कूल के चेयनमेन दयासागर बिष्ट ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि करियर की ओर विद्यार्थियों ने अपना सफर शुरू कर दिया है। यहां से उन्हें अपने फील्ड का चयन करना है कि वो इस क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने शहर के सभी छात्रों को हाईस्कूल में उत्तीर्ण होने की बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top