Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: डंपर की चपेट में आने से दो साल की बच्ची की मौत

Ad

हल्द्वानी: शहर में सड़क हादसों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर एक सड़क हादसे में एक मासूम की जान चले गई। घटना दमुवाढूंगा क्षेत्र की है। डंपर की चपेट में आकर एक दो साल की बच्ची का मौत हो गई। बच्ची की पहचान शिवानी उर्फ खुशी के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने घटना के बाद वाहन को कब्जे में ले लिया है। वहीं परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। वहीं सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि डपंर किसी स्थानीय व्यक्ति का है। चालक की जानकारी जुटा ली गई है। तहरीर मिलते ही पुलिस मुकदमा दर्ज कर लेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक मल्ला प्लॉट दमुवाढूंगा रहने वाले जोगेंद्र राम होटल में नौक करता है। उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी सोनाक्षी (छह), बेटा समर (चार) व शिवानी उर्फ खुशी (दो) साल की है। गुरुवार को जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त जोगेंद्र काम पर गया था। और पत्नी पूजा के साथ बच्चे घर पर थे।  दोपहर करीब साढ़े चार बजे घर के पास स्थित एक प्लॉट में डंपर रेता उतारने के बाद निकल रहा था।

इस दौरान मासूम शिवानी अचानक घर से बाहर सड़क पर आ गई। चालक के नियंत्रण करने से पहले वह डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आसपास मौजूद लोगों आनन फानन में उसे पहले बेस ले गए बाद में उसे  एसटीएच ले जाया गया लेकिन वहां  चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top