Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: बहन के दुपट्टे का फंदा बनाकर 20 वर्षीय युवक ने खत्म की जीवनलीला

Ad


हल्द्वानी: शहर के युवा ने बहन के दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर दिया। मामला हल्द्वानी  ऊंचापुल देवाश्रय कॉलोनी का है। युवक का नाम भास्कर पांडे  पुत्र चंद्रमणि पांडे अपने भाई गौरव पांडे के साथ देवाश्रय कॉलोनी में किराए पर रहता था। दोनों ऊंचापुल पर लाइट डेकोरेटर की दुकान चलाते थे। घटना गुरुवार की है। बड़ा भाई गौरव नैनीताल से जब घर पहुंचा तो उसने भास्कर (20 साल) को दुपट्टे से लटका देखा। इसके बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया।  पड़ोसियों की मदद से तत्काल उसे एसटीएच पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुखानी के थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। भास्कर के पिता धारी बजियार स्थित गांव गए हैं। दो छोटे भाई और बहन दुकान पर बैठे थे। इस बीच घर में अकेले रहे गौरव ने फांसी लगा ली। पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है। यह भी सामने आ रहा है कि दुकान खोलने के लिए कर्जा लिया था। और आशंका जताई जा रही है कि कर्ज और ब्यॉज के चलते भास्कर तनाव में था और उसने आत्महत्या कर ली।  गौरव और भास्कर के साथ बहन किरन और छोटा भाई चिंटू भी साथ में ही रहते थे। हादसे के बाद चिंटू और किरन दुकान पर थे।

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

 

 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top