Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में 107 मामले सामने आए , हल्द्वानी में बने 7 कंटेनमेंट जोन, लिस्ट जारी

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के मामलों ने 500 के बाद मंगलवार को 750 का आंकड़ा भी पार किया। इसके साथ ही अब राज्य में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। देहरादून और हरिद्वार के बाद नैनीताल जिले में भी कोरोना वायरस के मामलों ने मंगलवार को शतक पूरा किया। नैनीताल जिले में 107 मामले सामने आए हैं। वहीं जिले में 8 कंटेनमेंट जोन बन गए हैं। हल्द्वानी में 7 और रामनगर में एक कंटेनमेंट जोन बना है। बढ़ते कोरोना वायरस के मामले जिला प्रशासन के लिए चुनौती खड़ी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जिले में कंटेनमेंट जोन

1- A-6 लक्ष्मी विष्णु विहार पीलीकोठी बड़ी मुखानी- तीन अप्रैल 2021

2-दुर्गा निवास बोरा आटा चक्की दो नहरिया-तीन अप्रैल 2021

3- हाउस नंबर 61 श्याम विहार कॉलोनी- फेज 2, तल्ली बमोरी-तीन अप्रैल 2021

4-सी-59 जज फॉर्म- चार अप्रैल 2021

5- मोटी लक्ष्मी नगर, आरके टेंट हाउल रोड कुसुमखेड़ा – चार अप्रैल 2021

6-हाउस नंबर 14, जेल रोड, समीप अप्सरा ब्यूटी पॉर्लर, हीरानगर-चार अप्रैल 2021

7- 6-631 राजपूत विला, कालाढूंगी रोड पांडे निवास- चार अप्रैल 2021

8- रामनगर-पंपा पुरी पूर्वा सभासद, नगर पालिका

बता दें कि नैनीताल जिले में अब तक 13469 केस सामने आ चुके हैं। इसमें से 12781 लोगों का इलाज सफल रहा है लेकिन 240 मरीजों ने दम भी तोड़ा। नैनीताल में मौजूदा वक्त में 344 मरीजों का इलाज चल रहा है। मंगलवार को राज्य में कुल 34968 मरीजों के सैंपल भेजे गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top