Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड में फिर सामने आए कोरोना वायरस के मामले, नैनीताल टॉप पर

Ad

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा 349 हो गया है। रात 8 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन में 17 नए मरीज सामने आए हैं। अभी-अभी नैनीताल जिले में 9, ऊधमसिंह नगर में 1, टिहरी में एक और हरिद्वार में 6 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। दोपहर के बुलेटिन में 15 मरीज संक्रमित पाए गए थे। राज्य में अभी 284 एक्टिव केस हैं। जबकि 58 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले जिले वाइस- 349

अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस 12,देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस 74,हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस 23, नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस 126,पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस 10, ऊधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस 48 और उत्तरकाशी 10 , टिहरी 11, पिथौरागढ़ में 3, चमोली 11, चंपावत 8, रुद्रप्रयाग 3 और बागेश्वर में 8 मामले सामने आए हैं। वही दो अन्य मामले प्राइवेट लैब के हैं।

देश में कोरोना वायरस के आंकड़ा

देशभर में पिछले 24 घंटे में 6,977 नए मामले सामने आए हैं और 154 लोगों की मौत हुई है।  भारत में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,38,845 हो गई है, जिनमें 77,103 सक्रिय मामले हैं। देशभर में अब तक 57,721 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 4021 लोगों की मौत हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top