Nainital-Haldwani News

गलत जानकारी देकर राशन कार्ड बनाने वालों की खैर नहीं, अब शुरू होगी छापेमारी

Ad

गलत जानकारी देकर राशन कार्ड बनाने वालों की खैर नहीं, अब शुरू होगी छापेमारी

नैनीताल: एक तरफ हर कोई देश को बदलने की बात करता है और दूसरी ओर खुद ही गरीब परिवारों के राशन में भी डांका डाला जा रहा है। नैनीताल जिले में ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का प्लान तैयार है जो बुधवार के बाद सभी को फ्लोर पर दिखाई देगा। इस पूरे मामले का खुलासा एक निजी अखबार द्वारा किया गया है। उस रिपोर्ट में कहा गया है कि नैनीताल जिले में 15 हजार से ज्यादा परिवारों ने गलत जानकारी देकर राशन कार्ड बनाया है। वैसे जिनकी सालाना आया 1.5 लाख होती है उन परिवारों का सफेद कार्ड बनता है और जिनकी 5 लाख होती है उनका पीला कार्ड बनाया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम सरकारी कर्मचारी द्वारा किया जाता है लेकिन यहां तो खुद वही गलत काम में लिप्ट है। खुलासे में साफ किया गया है कि गलत जानकारी देने के मामले में सरकारी कर्मचारी ही आगे हैं। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद प्रशासन और विभाग की ओर ऐसा करने वालों को चेतावनी दे दी गई है। अगर वो बुधवार तक अपना कार्ड सरेंडर नहीं करवाते हैं तो उनके खिलाफ केस दर्ज होगा।

जब लोगों के पास यह जानकारी पहुंची तो वह लगातार पूर्ति विभाग के कार्यलय पहुंच कर अपना कार्ड कैंसल करना के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इसके अलावा सैकड़ो की संख्या में लोगों ने पूर्ति विभाग के टोल फ्री नंबर पर भी कॉल कर कार्ड निरस्त कराने की जानकारी ली। वहीं लोगों ने विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर भी आवेदन करना शुरू कर दिया है।

राशन कार्ड निरस्त करने के लिए ऐसे करें आवेदन

ग्रामीण क्षेत्र के राशन कार्ड धारक ब्लॉक में, पंचायत सेकेट्री और पूर्ति विभाग के कार्यलय में कार्ड निरस्त या उसमें परिवर्तन करा सकते हैं। शहरी क्षेत्र के राशन कार्ड धारकों को पूर्ति विभाग के कंट्रोल रूम और कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कार्डधारकों को एक सफेद रागज में आवेदन करना होगा। साथ ही राशन कार्ड और आधार कार्ड की फोटो कॉपी लगानी होगी।

आप लोग दस्तावेज के लिए रख सकते है राशनकार्ड

कार्ड निरस्त करने का मतलब नहीं है आप राशनकार्ड नहीं रखते हैं। पांच लाख से ज्यादा आय वाले अपना राशन कार्ड एनईआर में रजिस्टर में कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप ऐसा कर सकते हैं लेकिन वह केवल दस्तावेज के लिए मान्य होगा। आपको राशन नहीं मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top