Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बड़ी खबर: ADM और असिस्टेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Ad

हल्द्वानी बड़ी खबर: एडीएस व असिस्टेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

हल्द्वानी: जिले के सरकारी दफ्तरों में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से फेल रहा है। नैनीताल जिले के कई अधिकारियों को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। गुरुवार को इस लिस्ट में एडीएम और उनके असिस्टेंट का नाम भी जुड़ गया है। दोनों के सैंपल कोरोना रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासनिक अधिकारी के कोरोना संक्रमित होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दोनों संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। एसीएमओ डॉ रश्मि पंत ने एडीएम के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी रैपिड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । एडीएम मोटाहल्दू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के छात्रावास में बने कोविड सेंटर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे थे।

बता दें कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी में पोस्टऑफिस, जीएसटी ऑफिस और सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स भी कोरोना वायरस के चपेट में आ चुके है। रैपिड टेस्ट होने से कोरोना वायरस के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में बुधवार को कोरोना के 246 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 8254 हो गई है। कुल 386 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किये गए हैं। तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई।

बुधवार को राज्यभर से 4779 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि 9559 सैम्पलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। राज्य में कोरोना मरीजों के डबल होने की दर 29 दिन, मरीजों के ठीक होने की दर 63 प्रतिशत और संक्रमण दर 4.75 प्रतिशत है। राज्य में कोरोना नियंत्रण के लिए कुल 369 कंटेन्मेंट ज़ोन बनाये गए हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top