Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: विवेकानन्द हॉस्पिटल के सभी कर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव, MD का पोस्ट देखिए

Ad

हल्द्वानी: शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया था जब शहर के हॉस्पिटल में भर्ती महिला एम्स पहुंचकर कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई। मंगलवार को सामने आए इस मामले ने पूरे स्वास्थ्य विभाग को भयभीत कर दिया था। इस सिलसिले में मुखानी स्थित विवेकानन्द हॉस्पिटल ( viveekanand hospital) के एमडी डॉ. महेश शर्मा समेत 30 कर्मचारियों को आम्रपाली संस्थान में क्वारंटीन किया गया है। बुधवार को एक राहत की खबर आई है। हॉस्पिटल के सभी कर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस बात की पुष्टि एमडी डॉक्टर महेश शर्मा ने की। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है।

वहीं बुधवार को उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। उत्तराखंड में 54 में से 36 लोगों ने इस बीमारी को मात दे दी है। उत्तराखंड के 7 जिलों में कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1813 नए मामले सामने आए हैं और 71 लोगों की मौत हो गई है, जो अब तक एक दिन में मौतों का सर्वाधिक आंकड़ा है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 31,787 हो गई है, जिसमें 22, 982 सक्रिय हैं, 7797 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1008 लोगों की मौत हो चुकी है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top