Nainital-Haldwani News

शैमफोर्ड स्कूल में वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल

Ad

हल्द्वानीः शैमफोर्ड स्कूल में वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने विज्ञान, मैथ्स, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, साहित्य, सोशल साइन्स, काॅमर्स एवं कम्प्यूटर पर आधारित माॅडल्स प्रस्तुत किये। प्रदर्शनी का सुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो. प्रभा पन्त हिन्दी विभागाध्यक्ष, कुमाऊँ यूनिवर्सिटी नैनीताल ने फीता काटकर किया।

प्रदर्शनी में आधुनिकतम टेक्नोलाॅजी, इलेक्ट्राॅनिक्स, साहित्य एवं उपन्यासों को बच्चों ने विभिन्न माॅडलों के माध्यम से प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने प्रोग्रामिंग द्वारा कम्प्यूटरीकृत गेम्स एवं वेबसाइट्स डिजाइन कर मुख्य अतिथि, गणमान्य अतिथियों एवं अभिभावकों को आश्चर्यचकित कर दिया। बच्चों द्वारा बनाये गये वर्किंग एवं स्थायी माॅडलों ने प्रगतिशील भारत की झलक उजागर की।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों से कहा कि हर चीज अपने आप में विशेष गुणों को लिए होती है। हमें स्वयं की विशेषता को पहचानने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा प्रदर्शनी अपनी क्षमता व सोच को प्रदर्शित करने का यह एक सुन्दर माध्यम है। प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर राजेश बिष्ट, एशोसिएट डायरेक्टर किशोर गहतोड़ी, एकेडमिक कोर्डिनेटर के एन उपाध्याय, विनोद खोलिया एवं अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top