Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी आर्यन जुयाल ने कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में शुरू की मुहिम

Ad

हल्द्वानी: पूरा विश्व कोरोना वायरस से परेशान है। इस वायरस के खिलाफ लड़ाई कब खत्म होगी किसी को नहीं पता लेकिन जिंदगी को पटरी पर लाने का काम शुरू हो रहा है। इस बीच में हमारे कोरोना वॉरियर्स लगातार कोरोना वायरस से मुकाबला कर रहे हैं। जिस दिन से ये वायरस देश में आया है उसी दिन से वह मरीज के साथ कोविड से लड़ रहे हैं। हर तरफ उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। इस क्रम में भारतीय अंडर-23 टीम के सदस्य युवा बल्लेबाज आर्यन जुयाल ने कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में एक मुहिम शुरू की है। युवा आर्यन ने इस मुहिम में बच्चों को सहयोगी बनाया है। यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न शहरों के डॉक्टरों को दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बारे में आर्यन जुयाल ने बताया कि मेरे अभिभावक डॉक्टर्स है। वो पिछले कई महीनों से कोरोना वॉरियर्स की भूमिका निभा रहे हैं। मरीजों और परिवार को सुरक्षित रखना, दोनों को उन्होंने अपनी प्राथमिकता बनाया हुआ है। वह दिन भर अपने मरीजों से मिलते हैं तो एक डर रहता है लेकिन उनका हौसला बताता भी है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई हम जरूर जीतेंगे।

इन्ही चीजों प्रभावित होकर 15 अगस्त के मौके पर हम मुहिम शुरू कर रहे हैं। इस मुहिम के तहत कोई भी अर्टिस्ट अपने हाथों से ड्रॉ किया पोस्टर [email protected] पर मेल कर सकते हैं। उन पोस्टर्स को हम एम्स समेत अन्य हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और स्टॉफ तक पहुंचाएगे। हर साल स्वतंत्रता दिवस पर हम सेना और शहीदों को सलाम करते हैं, आइए मिलकर इस बार डॉक्टर्स को भी सलाम करें। उनका बलिदान अपने हमारी धरती को नया जीवन जरूर देगा।

https://www.facebook.com/aryanjuyal11/posts/2587292541582060
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top