Nainital-Haldwani News

डीएम बंसल का आदेश के बाद बनभूलपुरा क्षेत्र कंटेनमेंट जोन/बफर जोन से मुक्त

Ad

बनभूलपुरा के लिए डीएम बंसल का नया अपडेट, इन नियमों का करना होगा पालन

गत देर रात जारी आदेश द्वारा डीएम सविन बंसल ने विगत 28 दिनों से कोई भी कोरोना पाॅजिटिव केस न मिलने पर बनभूलपुरा क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन और बफर जोन से मुक्त किया। डीएम बंसल ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में कोविड 19 संक्रमण को देखते हुए 6 अप्रैल को सामुदायिक निगरानी के लिए बाहरी व्यक्तियों आवागमन प्रतिबंधित किया गया था। स्थिति में सुधार न होने पर 9 अप्रैल को बनभूलपुरा स्थित चिहिंत संक्रमित स्थलों में आंतरिक मार्गो में भी आवागमन प्रतिबंधित कर दिया था। स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण 13 अप्रैल को CURFEW लगा दिया था, तथा 02 मई को CURFEW समाप्त किया गया और कंटेनमेंट जोन एंव बफर जोन में विभाजित कर दिया था।

डीएम सविन बंसल ने बताया कि इन्सीडेन्ट रिस्पाॅन्स टीम द्वारा अवगत कराया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में 08 अप्रैल के उपरान्त में किसी भी व्यक्ति को कोविड सैम्पल रिपोर्ट पाॅजिटिव नहीं प्राप्त हुआ है तथा वर्तमान में क्षेत्र में निवासरत व्यक्तियों का चिकित्सकीय परीक्षण किया जा चुका है जिसमें किसी भी व्यक्ति में कोविड के संक्रमण के कोई भी लक्षण प्रकाश में नहीं आये है। डीएम बंसल ने कहा कि बनभूलपुरा क्षेत्र के स्थानीय जनता की स्वास्थ्य संबंधित स्थितियों को देखते हुए तथा नोडल अधिकारी लाॅकडाउन बनभूलपुरा एवं पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी द्वारा क्षेत्र में जनसमान्य की स्थिति तथा कंटेनमेंट जोन एंव बफर जोन को हटाऐ जाने की कि गई संस्तुति के दृष्टिगत बनभूलपुरा क्षेत्र में घोषित किये गये कंटेनमेंट जोन एंव बफर जोन को समाप्त किया जाता है, परन्तु इस क्षेत्र में जनपद के अन्य स्थानों की भाति कोविड 19 के दृष्टिगत लाॅकडाउन के प्रतिबंध यथावत प्रभावी रहेगें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top