Nainital-Haldwani News

कल दुकानें खुलेगी, आज हल्द्वानी में 10 लीटर शराब के साथ एक पकड़ा गया

Ad

उत्तराखंड में लॉकडाउन लगा हुआ है लेकिन गैरकानूनी कम करने वाले फिर भी बाज नहीं आ रहे हैं। हल्द्वानी में लॉकडाउन के दौरान शराब की तस्करी करने वाले कई लोग पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। वैसे भी शराब की दुकाने अभी तक बंद रही हैं और इस वजह से कालाबाजारी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रविवार को लॉकडाउन-टू का आखिरी दिन है और सोमवार से शराब की दुकानें भी रेड और ऑरेंज जोन में खुलेंगी। एक दिन पहले ही हल्द्वानी बनभूलपुरा पुलिस ने एक के पास से अवैध कच्ची शराब पकड़ी है। एक बात और आज ही क्षेत्र से CURFEW भी हटाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम उपनिरिक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल रूप बसंत राणा, कॉस्टेबल अमनदीप सिंह के द्वारा कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन होने पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं सुरक्षा के दृष्टिगत लाॅक डाउन का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व चेकिंग के दौरान अभियुक्त बालक राम पुत्र श्रीकिशन निवासी जवाहर नगर थाना बनभूलपुरा नैनीताल को जवाहर नगर के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम व 188/269/270 IPC के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top