Nainital-Haldwani News

भीमताल में दर्दनाक सड़क हादसा,खाई में गिरी कार,2 की मौके पर मौत,1घायल

Ad

हल्द्वानीः पहाड़ी क्षेत्र में सड़क हादसों के वजह कई लोगों को जान गंवानी पड़ती है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा भीमताल में हुआ। जहां देर रात एक ऑल्टो कार गहरी खाई में समा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है और चालक गंभीर रूप से घायल है।

बता दें कि भीमताल ब्लाॅक के अमृतपुर-भौर्सा में देर रात एक ऑल्टो कार संख्या 04यूए 5736 अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में हरीश चंद्र (27) पुत्र पूरन चंद्र, हेम चंद्र (25) पुत्र गणेश चंद्र निवासी कोटाबाग बजूनिया हल्दू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक नीरज सनवाल पुत्र दिनेश चंद्र घायल हो गया। हादसे के बाद उसे हल्द्वानी के एसटीएच में भर्ती कराया गया है।

थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि कार चालक नीरज सनवाल ने पूछताछ में बताया कि कार के आगे अचानक बोलोरो गई। जिसे बचाने के चक्कर में कार खाई में गिर गई। मृतक अमृतपुर भौर्सा में एक रिश्तेदार की शादी में आए थे। और घर वापस लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलने के बाद मृतक युवकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

ps-amar ujala

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top