Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी मंडी में देर रात लगी भीषण आग, 4 गोदाम खाक, चपेट में आया एक व्यक्ति और वाहन

Ad

हल्द्वानी: शुक्रवार देर रात मंडी में चार गोदामों में आग लग गई। इस आग ने थोड़ी ही देर में ऐसा विकारल रूप ले लिया कि इसकी चपेट में पास में खड़े वाहन और एक व्यक्ति भी आ गया। इस हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है।आग की लपटें देख वहां मौजूद हर कोई दहशत में आ गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। हालांकि बाद में सभी लोग आग बुझाने में जुटे। व्यापारियों का कहना है कि आग कैसे लगी इस बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। लेकिन कहा जा रहा है कि आग लगने का सिगरेट- बीडी हो सकती है।

खबर के मुताबिक घटना शुक्रवार देर रात 2 बजे की है। इस घटना से मंडी कारोबारी सकते में हैं। खबर के मुताबिक पहले नाजिम के बारदाना के गोदाम ने आग लगी। इसके बाद इसने परवेज और दो अन्य के सब्जी के गोदाम में आग लग गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया।

लेकिन पश्चिमी गेट पीआरडी के जवानों ने बंद कर दिया था। इस वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पूरब के गेट से वहां दस मिनट देर से पहुंची। इसी बीच कारोबारी खुद आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान एक व्यक्ति भी झुलस गया। इसके अलावा आग की चपेट में  एक ऑल्टो कार और बाइक ने भी आ गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top