Nainital-Haldwani News

पुस्तकों और विद्यार्थियों का कनेक्शन हुआ मजबूत, वैंडी स्कूल में पुस्तक मेला शुरू

Ad

हल्द्वानी: गौलापार स्थित वैंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इसमें बच्चों ने रूचिकर पुस्तकों को देखा। वर्ल्ड विजन पब्लिकेशन के तत्वावधान में आयोजित इस पुस्तक मेले में बच्चों ने ज्ञानवर्धक, रोचक एवं मनोरंजन से भरपूर पुस्तकों का पूरे दिन अध्ययन किया। पुस्तक मेले में हार्पर कालिस, विश्व बुक, स्कोलिस्तिक जैसे प्रकाशकों तथा आर के नारायण, प्रेमचंद, हरवंश राय बच्चन व मिर्जा गालिब समेत तमाम ख्याति प्राप्त लेखकों की पुस्तकें रखी गई हैं। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक विकल बवाड़ी ने बताया कि पुस्तक मेले का उद्देश्य बच्चों में पठन—पाठन की रुचि विकसित करना है। मेला आयोजक शैलेंद्र कनवाल, प्रकाश जोशी, प्रधानाचार्य भावना बवाड़ी, वीरेंद्र रावत, मंजू थापा व सौरभ सनवाल समेत बच्चों के कई अभिभावक मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top