Nainital-Haldwani News

NCC के विषय में कर्नल राजेश कौशिक ने दी शैमफॉर्ड के विद्यार्थियों टिप्स

Ad

हल्दद्वानी: गुरुवार को कर्नल राजेश कौशिक कमांडिंग ऑफिसर 78 बटालियन एन सी सी द्वारा प्रभावी एवं कारगर तरीके से कक्षा ग्यारहवीं एवं नवीं के छात्र छात्राओं को आर्मी कैरियर चुनने हेतु
प्रोत्साहित किया गया।

कर्नल ने बच्चों को एन सी सी कैडेट बनने के फायदे समझाये। उनके अभिभाषण का मुख्य अंश ‘‘गो फाॅर एक्सीलेंस’’ रहा। उन्होंने किसी भी क्षेत्र में किसी भी कार्य को उतकृष्ट ढंग से करने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चों में विद्यालय में निकट भविष्य में एन सी सी सुविधा आ जाने की बात सुनकर खासा उत्साह दिखा। मौके पर सूबेदार मेजर गिरीश चन्दोला, सूबेदार पवन बहादुर खत्री, विद्यालय चेयरमैन दयासागर बिष्ट आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों का बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top