Nainital-Haldwani News

दस के खिलाफ केस दर्ज, कर रहे थे मुनाफाखोरी,डीएम बंसल की चेतावनी

Ad

हल्द्वानी: जिला प्रशासन द्वारा तमाम फैसले लिए गए हैं। कुछ नियम बनाए गए ताकि जनता को परेशानी ना हो लेकिन कुछ लोग इसके बाद भी अपना मुनाफा कमाने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस मुश्किल वक्त में भी इंसानियत को दूर रख अपना फायदा याद आ रहा है। इस प्रशासन ने कइयों के खिलाफ एक्शन लिया है। डीएम सविन बंसल ने कहा है कि थोक मण्डी तथा जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की सब्जियों के फुटकर दाम निर्धारित कर दिये है।

शिकायत मिल रही थी कि बहुत से फुटकर सब्जी विक्रेता निर्धारित दर से दोगुनी या तिगुनी दर पर सब्जियां बेच रहे हैं। इस बात पर नाराजगी व्यक्त करते की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का कृत्य एवं ऊंचे ंदामों पर सब्जियों की बिक्री कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। संक्रमण के काल में फुटकर सब्जी विक्रेता मनमाने दरों पर सब्जी बेचकर उपभोक्ताओं का शोषण कर रहे है। सभी फुटकर विक्रेता निर्धारित दरों पर ही सब्जियां बेचें नियमों का उल्लंघन करने पर सम्बन्धित विक्रेताओं पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम के विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत करते हुये जेल भेजा जायेगा।

सब्जी की दरों के चैकिंग के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कैलाश टोलिया तथा जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन की कमेटी बनाई गयी है जो कि ऐसे सब्जी विक्रेताओं पर नजर रखे हुए हैं। निर्धारित दरों से ऊंची दर पर नैनीताल व हल्द्वानी के 10 फुटकर विक्रेताओं पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। ऐसे लोग यह ना समझे कि प्रशासन की उनके ऊपर नजर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जो गैस एजेन्सियां गैस के सिलन्डरों की होम डिलीवरी कर रही हैं। उनके वाहनों मे डिलीवरी मैन के लिए सेनिटाइजर नही दिये गये है लिहाजा सभी गैस एजेन्सियां सुनिश्चित करें कि सिलेन्डर डिलीवरी के समय वाहन में अनिवार्य रूप से मास्क एवं सेनिटाइजर उपलब्ध हो। यदि ऐसा नही होता है तो गैस डिलीवरी वाले वाहन भी सीज कर दिये जायेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top