Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीः सड़क हादसे में केमिकल इंजीनियर की दर्दनाक मौत

Ad

हल्द्वानीः सड़क हादसों की वजह आए दिन कई लोगों को अपनी जिंदगी गवानी पड़ती है। एक बार फिर सड़क हादसे की वजह हल्द्वानी निवासी केमिकल इंजीनियर तुषार पांडे की सड़क हादसे में मौत हो गई। तुषार को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार को उसने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
This image has an empty alt attribute; its file name is 12-1-1024x626.jpg

बता दें कि मल्ली बमौरी सुरभि कालोनी निवासी 24 वर्षीय तुषार पांडे (24) पुत्र ललित कुमार पांडे काशीपुर में एक पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर था। हादसा तब हुआ जब तुषार मंगलवार की रात काशीपुर में अपने कमरे की ओर पैदल जा रहे थे। तभी अचानक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। सिर पर चोट लगने से वह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया। लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बेस अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार को उसने दम तोड़ दिया।

तुषार के बड़े भाई हिमांशु पांडे का कहना है कि तुषार ने द्वाराहाट से बीटेक किया था। और उसके बाद काशीपुर में नौकरी शुरू की थी। उसने काशीपुर में कमरा लिया था। और वहां के छात्रों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top