CM Corner

सीएम हो तो त्रिवेंद्र रावत जैसा,हल्द्वानी स्टेडियम पहुंचकर प्रवासियों का हाल जाना

Ad

सीएम हो तो त्रिवेंद्र रावत जैसा,हल्द्वानी स्टेडियम पहुंचकर प्रवासियों का हाल जाना

हल्द्वानीः कोरोना वायरस को हराने के लिए राज्य सरकार दिन रात एक कर रही है। त्रिवेंद्र सरकार लगातार कोरोना का जड़ से खत्म करने के लिए बड़े कदम उठा रही है। कोरोना महामारी के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत आज हल्द्वानी पहुंचे। सीएम आज सुबह 10 बजे करीब गौलापार अंतराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचे और वहां का जायजा लिया। इतना ही नही प्रवासियों से बात की और उनका हाल चाल भी पूछा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सीएम को सवा दस बजे गौलापार स्टेडियम पहुंचना था लेकिन वह समय से 15 मिनट पहले ही वहां पहुंच गए। सीएम ने प्रवासियों को ठहराने के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया और कुछ प्रवासियों से बात कर उनका हालचाल भी जाना। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात करने के बाद सीएम सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री को स्टेडियम से सीधे सर्किट हाउस के लिए निकलना था लेकिन अचानक वह स्टेडियम की व्यवस्था का जायजा लेने लगे।

राज्य में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। और सरकार भी इस माहामारी से लड़ने के लिए तैयार है। राज्य सरकार द्वारा कई बड़े कदम उठाए गए हैं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में दूसरे राज्यों से लौट रहे प्रवासियों के चलते कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के मामले जानलेवा ना हो इसके लिए टेस्टिंग रेट को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा और राज्य सरकार ने केंद्र सरकार ने लैब बढ़ाने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि लैब में सुरक्षा और एहतियात होना बेहद जरूरी है। तभी जांच ठीक से हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top