Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में फिर मिले 6 कोरोना पॉजिटिव, 5 की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं

Ad

उत्तराखंड में सोमवार को 71 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 3608 पहुंच गई है। सोमवार के दिन 70 मरीज ठीक भी होकर घर लौटे हैं। इसकी पुष्टि अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज सबसे ज्यादा 38 मरीज ऊधमसिंह नगर जिले में सामने आए हैं। वहीं, हरिद्वार में 11, देहरादून में सात(एक प्राइवेट लैब), अल्मोड़ा में दो, चमोली और टिहरी में एक-एक मरीज सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

वही हल्द्वानी में कल 6 और संक्रमित मरीज मिले है। इन 6 संक्रमितों में 5 गर्भवती महिलाएं है। एसीएमओ डॉ रश्मि पंत ने बताया कि एक राजपुरा, एक मोटाहल्दू और तीन बनभूलपुरा क्षेत्र की महिलाएं हैं। इनमें से 5 की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। पांच की ट्रेवल हिस्ट्री ना होने के कारण कम्युनिटी ट्रमिशन की संभावना को बल मिल रहा है। हल्द्वानी निवासी एक और व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

आपकों बता दे की उत्तराखण्ड में 2856 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी 671 एक्टिव केस हैं।  जबकि अब तक 49 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 79.16 फीसदी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top