Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के गौलापुल से COUPLE ने लगाई छलांग, दोनों की मौत

Ad

हल्द्वानी: शहर के गौलापुल से चौकाने वाली घटना सामने आ रही है। पुल से युवक-युवती ने कूदकर जान दे दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई है। घटना करीब शाम 6 बजे की बताई जा रही है। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। जहां युवक की शिनाख्त पीलीभीत के अमरिया गांव में रहने वाले नन्हें के पुत्र आसिफ के रूप में हुई है जबकि युवती की पहचान गोलकरणनाथ लखीमपुर खीरी निवासी प्रीति के रूप में हुई है। पुलिस दोनों के पास कुछ दस्तावेज़ मिले जिससे उनकी पहचान सामने आई। पुलिस-प्रशासन ने दोनों के शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।  सूचना के बाद दोनों के ही परिवार मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस शवों का पंचनामा करवा रही है।

खबर के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वाले ने इस बात की पुष्टि की है। लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। प्रेम प्रसंग के चलते परिवार वालों ने दोनों को कई बार फटकार भी लगाई थी। माना जा रहा है कि इस ही वजह से दोनों ने पुल से छलांग लगा कर जान दे दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top