Nainital-Haldwani News

आखिर लोग कब समझेंगे,बनभूलपुरा में कर्फ्यू हटते ही उमड़ी भीड़,47 पर केस दर्ज

Ad

हल्द्वानीः लॉकडाउन के चलते बनभूलपुरा में 13 अप्रैल को कर्फ्यू लगाया गया था। वहीं कर्फ्यू हटने के पहले दिन ही बनभूलपूरा में शनिवार की सुबह तीन जगहों पर लोग एक साथ निकल गए। लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी करने पर पुलिस ने सभी के खिलाफ कड़ी कारवाई की। पुलिस ने पहले उन्हें वहां से खदेड़ा और फिर 7 नामजात और 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

थानाध्यक्ष सुशील कुमार का कहना है कि उपनिरीक्षक मनोज यादव, अमनदीप और बसंत की टीम ने बड़ी रोड इंदिरानगर में भीड़ को देखते ही इंदिरानगर बड़ी रोड निवासी उवैस, मलिक का बगीचा निवासी जीशान और नई बस्ती निवासी वाजिद को पकड़ लिया। तीनों के खिलाफ नामजद और अन्य 15 लोगों के खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं उपनिरीक्षक संजीत राठौर के साथ कांस्टेबल मुन्ना और संजय साहनी की टीम ने लाइन नंबर आठ में भीड़ के साथ निकले लोगों को खदेड़ दिया।

पुलिस ने मामले में इंदिरानगर निवासी मोहसिन और लाइन नंबर आठ निवासी नाजिर को हिरासत में लिया। दोनों के खिलाफ नामजद 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बता दें कि उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज कांस्टेबल बसंत और प्रवीण के साथ जवाहर नगर में गश्त कर रहे थे। पुलिस ने यहां ठोकर नईबस्ती निवासी फईम अली और नईबस्ती इंदिरानगर निवासी नदीम को पकड़ लिया। यह देख अन्य लोग भाग गए।। पुलिस ने बताया कि मौके से फरार लोगों की पहचान फोटो और वीडियोग्राफी की फुटेज के जरिए से की जाएगी।

।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top