Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में फिर सामने आया साइबर ठगी का मामला, रिटायर फौजी के खाते से उड़ाए 3.58 लाख रुपए

Ad

हल्द्वानी:शहर में एटीएम क्लोनिंग कर रुपए निकालने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। साइबर अपराध पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन कर सामने आया। एक बार फिर एक पूर्व फौजी साइबर अपराध का शिकार हुआ है। रिटायर फौजी के खाते से साइबर बदमाशों ने 15 दिन में 3.58 रुपए निकाल लिए। फौजी को इस बारे में बुधावर को पता चला जब उनके फोन पर पैसे कटने का संदेश आया। पीडित ने मामले की शिकायत हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार खबर के रिटायर्ड फौजी उमेद राम पुत्र दुर्गा राम बड़ी मुखानी नीम के पेड़ के पास रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बैंक ऑफ बडोदरा की नैनीताल रोड स्थित ब्रांच में उनका खाता है। उनके बैंक खाते में ₹5,21,504रुपए थे। 15 अप्रैल से लगातार पैसे कटने का मैसेज उनके फोन पर आ रहा था। फौजी का इन संदेश को नजर अंदाज करना काफी महंगा साबित हुआ। बुधवार को जब वो बैंक गए तो उन्होंने पता चला कि खाते में 1,63,390 रुपए ही शेष हैं। रिटायर फौजी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने बैंक जानकारी या एटीएम का पिन किसी से भी साझा नहीं किया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि रिटायर फौजी उमेद की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। प्रथम दृष्टि से यह मामला एटीएम क्लोनिंग का नजर आ रहा है। सर्विलांस सेल की मदद लेकर साइबर आरोपियों तक पहुंचने की कवायद शुरू हो गई है।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top