Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित की मौत, शौचालय में मिला शव

Ad

हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित की मौत, शौचालय में मिला शव

हल्द्वानी: रामपुर रोड स्थित सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। कुछ देर पहले एक खबर सामने आ रही है कि हॉस्पिटल के शौचालय में कोरोना संक्रमित मरीज का शव मिला है। इस मामले ने प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। मिल रही जानकारी के अनुसार यह रामनगर निवासी वही मरीज है जो बुधवार को हॉस्पिटल से लापाता हुआ था। पुलिस पिछले एक दिन से उसे खोज रही थी। वह रामनगर का निवासी था और एक अगस्त को उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। मरीज को डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का मरीज भी था।

ADVERTISEMENTS Ad

मरीज में कोरोना वायरस के खास लक्ष्यण नहीं थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिवार को भी अस्पताल में जांच के लिए रोका था। इसी दौरान वह अपने बिस्तर में नहीं मिला। पहले अस्पताल के लोगों ने उसकी खोजबीन की। यह भी सामने आ रहा है कि वह मानसिक रूप से कमजोर था। पता नहीं चलने पर अस्पताल के डाक्टरों ने घटना से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया गया था।

इस घटना ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे पहले कि कोई मरीज हॉस्पिटल से कैसे फरार हो सकता है। इसके अलावा पुलिस उसे खोज रही थी और उसका शव हॉस्पिटल के ही शौचालय में मिलता है। ये तमाम सवाल है जिसके जवाब हॉस्पिटल प्रशासन को देने होंगे। मरीज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही मौत का कारण सामने आ पाएगा।

यह पहला मौका नहीं है जब सुशीला तिवारी हॉस्पिटल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी हॉस्पिटल से मरीज भाग चुके हैं। इसके अलावा मरीजों ने खाने की गुणवत्ता को लेकर भी हंगामा किया है, जबकि सोशल मीडिया पर लगातार मरीज हॉस्पिटल की गंदगी को लेकर पोस्ट डालते रहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top