Nainital-Haldwani News

नियम की उड़ाई जा रही हैं धज्जियां, केवल ये लोग बांटेंगे खाना-डीएम सविन बंसल

Ad

हल्द्वानी: शहर में लॉकडाउन के बीच तमाम ऐसी संस्थान हैं जो निर्धनों को राशन व खाना मुहैया करवा रहे हैं। इस लड़ाई में उनकी ये भूमिका किसी डॉक्टर्स से कम नहीं हैं। हल्द्वानी में यह काम हो तो रहा है लेकिन नियम भी तोड़े जा रहे हैं। यह बात खुद डीएम सविन बंसल द्वारा कही गई है। डीएम सविन बंसल के अनुसार लॉक डाउन के दौरान स्वयं सेवी संस्थाओ, गणमान्यों द्वारा गरीब, असहायों को पका भोजन वितरित किया जा रहा है जिसमें सोशल डिस्नटैंसिंग (सामाजिक दूरी) का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। इसके साथ ही अव्यवस्थाएं भी सामने आई हैं। उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं गणमान्यों से अपील की है कि वे गरीब, असहायों को पका भोजन वितरित ना कर कच्चा खाद्य पदार्थ जिला प्रशासन को उपलब्ध करायें ताकि गरीब, असहाय, जरूरतमंदों को आवश्यकतानुसार खादयान वितरित किया जा सके।


डीएम ने कहा कि देखने मे आ रहा है कि कई सामाजिक संस्थायें व गणमान्य लोग एक ही जगह अथवा एक ही मोहल्लों मे पकापकाया भोजन बार-बार वितरित किया जा रहा है, जिससें गर्मी के चलते भोजन से बीमारी होने का खतरा बढ रहा है।

स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रशासन द्वारा पकापकाया भोजन वितरण हेतु पास जारी किये गये है वही संस्थायें गरीब असहाय लोगों को भोजन वितरित करेंगे। बिना प्रशासन द्वारा जारी पास के कोई भी संस्था अथवा व्यक्ति खाद्य पदार्थ वितरित करते हुये पाये जायेंगे तो उनके खिलाफ लॉकडाउन प्रतिबंध एवं आपदा अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एक्शन लिया जाएगा। इसलिए उन्होेने स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की है कि जो गरीब जरूरतमदो को खादय पदार्थ देना चाहते है वे पकापकाया भोजन की जगह कच्चा खादय पदार्थ प्रशासन को उपलब्ध करायें ताकि प्रशासन द्वारा जरूरतमंदो को खादय सामग्री वितरित की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top