Nainital-Haldwani News

डीएम बंसल ने सोल्व की बुजुर्गों की परेशानी, निवास पर पहुंचा दी सेवा

Ad

डीएम बंसल ने सोल्व की बुजुर्गों की परेशानी, निवास पर पहुंचा दी सेवा

नैनीताल डीएम सविन बंसल ने बुजुर्गों के मदद हेतु तमाम कदम उठाए हैं। उनकी कोशिश रहती है कि उनसे जुड़े कार्यों को बिना देरी किए पूरे किए जाए। कई बार उन्होंने अपनी टीम को कार्य के लिए बुजुर्गे के आवास में भेजा है। मंगलवार को डीएम सविन बंसल के निर्देशों पर ई-डिस्ट्रिक द्वारा चैपुला चैराहा जवाहरज्योति में स्थित वृद्वा आश्रम परिवार आश्रय सेवा समिति में कैम्प लगाकर 18 बुजुर्गों लोगों का आधार कार्ड बनवाये तथा कुछ आधार कार्डो में त्रुटि संशोधन भी किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

ई-डिस्ट्रिक मैनेजर विकास शर्मा ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्व ने जिलाधिकारी को पत्र द्वारा अवगत कराया था चैपुला चैराहे स्थित वृद्वा आश्रम आश्रय सेवा समिति में कुछ बुजुर्गों के आधार कार्ड नही बन पाये हैं क्योंकि वे सीएससी सेन्टर तक आने मे असमर्थ हैं। जिसका त्वरित संज्ञान लेते हुये डीएम बंसल ने ई-डिस्ट्रिक की टीम भेजकर 18 बुजुर्गो के नये आधार कार्ड व त्रुटि संशोधन कर नये कार्ड बनाये गये। जिस पर सेवा समिति द्वारा जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top