Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड का IAS ऑफिसर,दो निर्धन छात्राओं की पढ़ाई के लिए दिए 74 हजार रुपए

Ad

उत्तराखंड का IAS ऑफिसर,दो निर्धन छात्राओं की पढ़ाई के लिए दिए 74 हजार रुपए

हल्द्वानी: नैनीताल के डीएम सविन बंसल अपनी कार्यशैली के लिए पूरे राज्य में जानते जाते हैं। वह टफ फैसले लेने से कभी पीछे नहीं रहते हैं। इसके अलावा वह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी से समझते हैं और इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। कुछ वक्त पहले डीएम सविन बंसल ने एक इंजीनियरिंग कर रही छात्रा को आर्थिक मदद दी थी , नहीं तो उसकी पढ़ाई रूक सकती थी। एक बार फिर उन्होंने छात्राओं की पढ़ाई के बीच गरीबी रोड़ा ना बनें इसके लिए नेक काम किया है। डीएम सविन बंसल के इस कार्य को सभी को समझने की जरूरत है। वह संदेशा दे रहे हैं कि पढ़ाई कितनी महत्वपूर्ण हैं और शिक्षा का अधिकार हर व्यक्ति को मिलना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम सविन बंसल ने डी.फार्मा की छात्रा कुमारी अर्चना को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए 34 हजार रूपये और बी.एड की छात्रा कुमारी.कान्ता को चालीस हजार रूपये की आर्थिक मदद प्रदान की। जवाहर खत्ता दमुवाढुंगा हल्द्वानी निवासी कुमारी कान्ता आर्या का है। छात्रा डीएम कैम्प कार्यालय में उपस्थित हुई थी । उसने बताया कि वह बी.एड की छात्रा है। वह आर्थिक रूप से कमजोर है। छात्रवृत्ति न मिल पाने से उसकी बीएड की पढ़ाई संकट में आ गई है। छात्रा ने आगे की पढ़ाई जारी रखने हेतु मदद की गुहार लगायी। डीएम सविन बंसल ने जिला प्रोबेशन अधिकारी से जाॅच कराते हुए बालिका की चालीस हजार रूपये की धनराशि जमा कराई।

अन्य मामले में डीएम बंसल को व्हाट्सअप पर भौनियाधार निवासी कुमारी अर्चना ने संदेश भेजा था। उसने जानकारी दी थी कि वह डी.फार्मा की छात्रा है। घर की आर्थिक स्थिति खराब है और इससे पढ़ाई प्रभावति हो रही है। आर्थिक खराब होने के कारण परिवार शुल्क जमा करने में असमर्थत है। पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगायी। मामला शिक्षा से जुड़ा था तो डीएम ने अधिकारियों को जांच करने के लिए कहा, सामने आया कि अर्चना को पढ़ाई के लिए धनराशि की जरूरत है। उन्होंने औपचारिकताऐं पूरी कराते हुए बालिका की पढ़ाई जारी रखने के लिए 34 हजार रूपये जमा कराए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top