Nainital-Haldwani News

U-14 फुटबॉल चैंपियनशिप में DPS लामाचौड़ ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

Ad

आर्यमान विक्रम बिडला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग स्कूल में आयोजित U-14 फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल फाइनल में डी.पी.एस लामाचौड़ ने प्रवेश कर लिया है। पूरे टूर्नामेंट में डीपीएस के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। पहले मैच में डीपीएस ने आनंद एकेडमी को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में भी डीपीएस के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम को ज्यादा मौके नहीं दिए और जी.डी बिरला स्कूल रानीखेत को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई । 

क्वार्टर फाइनल में डीपीएस लामाचौड़ का सामना सिंधिया स्कूल से होगा। खिलाड़ियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय खेल प्रशिक्षक आनंद देव, भूपेंद्र रावत, नीरज अधिकारी एवं शमशेर अली के मार्गदर्शन को दिया । विद्यालय शैक्षणिक प्रमुख ने विद्यार्थियों को इस खेल प्रतिभा, के लिए शुभकामनाएँ व आशीर्वाद प्रदान कर अभिप्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top