Nainital-Haldwani News

DPS लामाचौड़ के विद्यार्थियों की प्रतिभा का कमाल, हासिल किया पहला स्थान

Ad

डी. पी.एस हल्द्वानी लामाचौड़ के विद्यार्थियों ने “हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा”, में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छटी के छात्र रजत सिंह व हार्दिक पाठक ने अपने “स्मार्ट सिटी” इको फ्रेंडली प्रोजेक्ट के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों ने विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों क्रमशः हरित भट्ट, ईशान चिलवाल , करन सिंह, दिव्यांशु बिष्ट, अर्णव शर्मा व सार्थक गैड़ा के सहयोग से इस मॉडल को सराहनीय बनाया ।


विद्यार्थियों ने इस मॉडल के द्वारा पर्यावरण सुरक्षा एवं अत्याधुनिक सुरक्षा प्रबंधन के, विभिन्न पहलुओं को उजागर किया। वरिष्ठ वर्ग में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा महिमा उपाध्याय व गार्गी पांडे ने अपने सहपाठी आदर्श मिश्रा, योगेश रमोला व जितेश के सहयोग से “स्टीम इंजन” प्रोजेक्ट को पूर्णता प्रदान कर सराहना बटोरी। इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों ने अपने विज्ञान विषयाध्यापकों क्रमशः मेघा पाठक, मेघा जोशी, अनुराधा सामंत, राकेश कुमार जोशी, सी.एम.रावत व अपने अभिभावकों को दिया । इस अवसर पर विद्यालय मेंटर महोदय, शैक्षणिक प्रमुख, वरिष्ठ शैक्षणिक महोदय, प्रधानाचार्य आदि ने विद्यार्थियों व अध्यापकों को शुभकामनाएं प्रदान कर, भविष्य में भी इन प्रतिभाओं के प्रकटीकरण हेतु प्रोत्साहित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top